Site icon Dainik Savera Times

हैदराबाद में शूटिंग के दौरान ‘Urvashi Rautela’ गंभीर रूप से हुईं घायल, हाथ में आया जबरदस्त फ्रैक्चर

मुंबई: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई है। उनके हाथ में जबरदस्त फ्रैक्चर आया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी रौतेला हैदराबाद में नंदमुरी बालकृष्ण की आने वाली तेलुगु फिल्म ‘एनबीके 109’ की शूटिंग कर रही थीं।

इस फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई है। अभिनेत्री की टीम ने बताया है कि वह इस समय चोट के कारण काफी परेशान हैं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पूरी तरह ठीक होते ही वह फिर से शूटिंग शुरू करेंगी।

आपको बता दें कि यह फिल्म तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की 109वीं फिल्म है। इसलिए फिल्म का नाम अस्थायी रूप से ‘एनबीके 109’ रखा गया है। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू होगी। इसमें बॉबी देओल, प्रकाश राज और दुलकर सलमान भी हैं। नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली कर रहे हैं।

Exit mobile version