Site icon Dainik Savera Times

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जमकर ट्रोल हुई Urvashi Rautela, जाने क्या है वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला शनिवार को भारत-पाकिस्तान का मैच देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं। ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं | उर्वशी रौतेला को यह मैच देखने आना भारी पड़ गया। दरअसल यहां पर उनका असली सोने का आईफोन खो गया है। उर्वशी रौतेला ने ट्वीट करके फैंस को इस बारे में जानकारी दी है और लोगों से अपील की है कि अगर किसी को उनका फोन मिले तो वह प्लीज उनकी मदद करे।

ट्रोल बोले- देखना कहीं पंत ना ले गया हो:-

ढेरों फैंस ने उर्वशी रौतेला के प्रति सांत्वना देने वाले रिप्लाई किए हैं तो वहीं तमाम लोग इस पर उनसे मजे लेते दिखाई पड़े। एक यूजर ने ट्वीट किया, “तो इसमें मेरा क्या फायदा होगा, मुझे क्या मिल रहा है।” एक यूजर ने लिखा- किसने बोला था वहां जाने के लिए। एक फैन ने लिखा- आज सुबह ही स्टेडियम में झाड़ू लगाते वक्त मिला है मुझे अपना पर्सनल नंबर DM कर दीजिए। एक यूजर ने लिखा- ये दीदी अटेंशन पाने के लिए कुछ भी करती हैं। एक फैन ने लिखा- देखना कहीं पंत ना ले गया हो।

Exit mobile version