Dainik Savera Times

Urvashi Rautela ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, श्रद्धाभाव से टेका माथा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए। प्रियंका के बाद अब उर्वशी रौतेला ने भी राम लला का दर्शन किया है। उर्वशी ने मंदिर में हाथ जोड़कर भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया।

उर्वशी माथे पर तिलक लगाकर और भगवान राम के नाम की चुनर ओढ़कर रामलला के दरबार में दर्शन किए। उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में रवि किशन ,रश्मि देसाई, उर्वशी रौतेला पीयूष मिश्रा, विजय राज और अतुल पांडे और सिद्धार्थ बोडके की अहम भूमिका है।

Exit mobile version