Site icon Dainik Savera Times

Box Office: ‘Vadh 2’ की धमाकेदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पीछे

Vadh 2 Box Office Opening

Vadh 2 Box Office Opening

फिल्मों का पहला दिन यह तय करता है कि दर्शकों का दिल किस पर ज्यादा गया। इसी क्रम में हाल ही में रिलीज हुई दो बड़ी फिल्में, ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’, ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘वध 2’ ने पहले दिन लगभग 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया, जबकि ‘भाभीजी घर पर हैं!’ सिर्फ 25 लाख रुपए ही जुटा पाई।

‘वध 2’ पिछले साल की हिट क्राइम‑थ्रिलर ‘वध’ का सीक्वल है। फिल्म की कहानी पुलिस अधिकारी शंभू नाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) और उनकी पत्नी मंजू (नीना गुप्ता) के इर्द‑गिर्द घूमती है। शंभू नाथ अपने बेटे की पढ़ाई और कर्ज चुकाने के लिए जेल से सब्जियां चोरी कर बेचता है, जबकि मंजू जेल में अपने दिन बिता रही हैं। कहानी में जेल की नई परिस्थितियों, भ्रष्टाचार और जातिवाद की झलक भी देखने को मिलती है।

फिल्म में जेल के बिगड़ैल कैदी केशव (अक्षय डोगरा) और महिला कैदी नैना (योगिता बिहानी) के बीच के रिश्ते और घटनाओं की जटिलता कहानी को और रोचक बनाती है। निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने इसे बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश किया है। ट्विस्ट और सस्पेंस के जरिए फिल्म दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है।

वहीं, ‘भाभीजी घर पर हैं!’ की बात करें तो यह टीवी के लंबे समय से पॉपुलर सिटकॉम पर आधारित है। फिल्म में अंगूरी भाभी, विभूति मिश्रा, तिवारी और अनीता जैसे परिचित किरदार हैं। कहानी की शुरुआत टीवी सीरियल के परिचित माहौल से होती है। इसमें दिखाया गया है कि विभूति मिश्रा (आसिफ शेख) अपनी पड़ोसी अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) को उत्तराखंड लेकर आता है। विभूति और तिवारी हमेशा एक-दूसरे की पत्नियों पर नजर रखते हैं, जैसे सीरियल में दिखाया गया था, लेकिन फिल्म में इसे और बड़ा और ज्यादा मनोरंजक तरीके से पेश किया गया है।

कहानी में कुछ नए किरदार भी शामिल हैं। शांति (रवि किशन), जो काफी दबंग है, अंगूरी भाभी पर दिल हार बैठता है, और उसका भाई क्रांति (मुकेश तिवारी) अनीता भाभी के पीछे पड़ जाता है। इन सब के बीच फिल्म दर्शकों को खूब हंसाती और एंटरटेन करती है।

Exit mobile version