Dainik Savera Times

Anil Sharma की वनवास में नाना पाटेकर ने गाया गाना, पढ़ें पूरी खबर

Vanvas Movie

Vanvas Movie: मच अवेटेड फिल्म वनवास का ट्रेलर हाल ही में हुए एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। ट्रेलर एक ऐसी इमोशनल कहानी की झलक देता है, जो इंसानी रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती है। इसमें कमजोरी, मजबूती और अपनेपन की तलाश के सफर को खूबसूरती से पेश किया गया है। वनवास के ट्रेलर लॉन्च पर दिग्गज नाना पाटेकर के साथ उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया। इवेंट में यह भी खुलासा हुआ कि नाना पाटेकर ने फिल्म के लिए एक गाना गाया है।

वनवास के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी टीम एक साथ नजर आई। इवेंट की सबसे खास बात ये रही कि नाना पाटेकर ने मंच पर सिंगर शान के साथ गाना गाया। परफॉर्मेंस के दौरान शान ने बताया कि नाना पाटेकर ने फिल्म के लिए एक गाना भी गाया है। बता दें कि ये बात फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को बेशक बढ़ाने वाली है।

फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखा है। ये फैमिली के कॉन्सेप्ट को नए तरीके से दिखाती है, जहां रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन से बनते हैं।

Vanvas Movie

‘वनवास’ 20 दिसंबर को ज़ी स्टूडियोज द्वारा दुनिया भर में रिलीज हो रही है। इस यादगार कहानी को अनिल शर्मा ने आकर दिया है, तो अपनी कैलेंडर में तारीख़ जरूर नोट कर लीजिए!

Exit mobile version