Dainik Savera Times

Vanvas का नया गाना ‘गीली माचिस’ हुआ रिलीज, Utkarsh Sharma संग Simrat Kaur की दिखी शानदार केमिस्ट्री

Vanvas Movie Song Released

Vanvas Movie Song Released: वनवास एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जो रामायण की कहानी को एक नए और मॉडर्न अंदाज में पेश करता है। फिल्म में बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को वनवास भेजने की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई गई है, जो आज के दौर से जुड़ती है। फैन्स इस नई सोच के साथ बनाई गई कहानी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका मजेदार गाना गीली माचिस रिलीज किया है।

Vanvas Movie Song Released

ऐसे में मेकर्स ने इस पैपी सॉन्ग को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ये वक्त है झूमने का! #GeeliMaachis , ऑउट नाउ!”

ये मस्ती और जोश से भरा गाना फिल्म की इमोशनल कहानी में एक ताज़गी भरा ट्विस्ट लाता है। पूरा गाना आज रिलीज़ हो रहा है, जिससे पहले से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

ज़ी स्टूडियोज़ के साथ वनवास को डायरेक्ट कर रहे अनिल शर्मा पहले भी गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब ये टीम अपनी तीसरी फिल्म वनवास के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है।

अनिल शर्मा के लिखे, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किए गए वनवास को 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाने वाली इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में नज़र आएंगे।

Exit mobile version