नयी दिल्ली: ‘छिछोरे’ फिल्म के साथ अपनी सफल पारी खेलने के बाद, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी एक बार फिर वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म ‘बवाल’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म के लिए उत्साह को लगातार कायम रखते हुए इसके निर्माताओं ने बुधवार को सिनेमाघरों में इस फिल्म के छह अक्टूबर को रिलीज होने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए श्री नाडियाडवाला ग्रेंडसन ने लिखा,“राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी ‘बवाल’ के साथ फिर से वापसी कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...