Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयरपोर्ट पर Varun Dhawan की गायक Lucky Ali के साथ हुई मुलाकात, फोटो की शेयर

March 5, 2024

एयरपोर्ट पर Varun Dhawan की गायक Lucky Ali के साथ हुई मुलाकात, फोटो की शेयर

मुंबई : हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और गायक लकी अली को एक साथ देखा गया। वरुण धवन ने अपनी इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो एयरपोर्ट पर ली गई है। दोनों फोटो में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वरुण के 46.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

उन्होंने अपने फैंस के लिए ‘गोरी तेरी आंखें’ गाने वाले गायक के साथ एक सैल्फी शेयर की। फोटो में वरुण को काली शर्ट और धूप का चश्मा पहने देखा जा सकता है। वहीं गायक लकी ने भूरे रंग की टी-शर्ट के साथ काला चश्मा पहना है। जहां वह सफेद बाल और दाढ़ी वाले लुक में हैं।

तस्वीर का शीर्षक है: ‘आई एम द लकी वन’। हाल ही में फिल्म ‘बवाल’ में दिखाई देने वाले एक्टर ने पोस्ट को लकी के प्रसिद्ध ट्रैक ‘ओह सनम’ की धुन दी। वरुण आगामी एक्शन ड्रामा ‘बेबी जॉन’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जो एटली की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें