Dainik Savera Times

वीर पहाड़िया ने कश्मीर वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें की शेयर, फैंस कर रहे तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क: हाल ही में अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपने कश्मीर ट्रिप की कुछ खास झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने वादियों के बीच बिताए खूबसूरत पलों की झलक दिखाई है। पोस्ट को बेहद सिंपल रखते हुए वीर ने कैप्शन में सिर्फ ‘कश्मीर’ लिखा है।

इन तस्वीरों में वीर कश्मीर की खूबसूरत वादियों, खुले आसमान और शांत माहौल का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में उनके दोस्तों के साथ बिताए गए कुछ यादगार पल भी तस्वीरों में कैद हैं। गौरतलब है कि वीर की यह पोस्ट किसी एक खास पल की बजाय पूरे ट्रिप की यादों को सहज अंदाज में दिखाने की कोशिश कर रही है।

सालों से कश्मीर देश के सबसे खूबसूरत और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक रहा है और वीर की यह पोस्ट एक बार फिर उसकी खूबसूरती को बयां करती नजर आ रही है। साथ ही इन तस्वीरों में प्राकृतिक नजारों और सफर के छोटे-छोटे पलों को बेहद सरल तरीके से दिखाया गया है, जो पोस्ट को और भी व्यक्तिगत एहसास दे रही हैं।

इस पोस्ट की सबसे खास बात इसकी सादगी है। न कोई लंबा कैप्शन, न कोई विस्तृत ट्रैवल नोट, सिर्फ तस्वीरें, जो खुद अपनी कहानी कहती नजर आ रही हैं। यही वजह है कि यह पोस्ट बेहद रिलैक्स और पर्सनल फील दे रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वीर पहाड़िया ने हाल ही में ‘स्काय फ़ोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे और उनकी सारा अली खान के साथ बनी जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा था। फिलहाल अब वीर अपनी अगली फिल्म ‘बेनाम’ की तैयारी में भी जुट गए हैं, जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द होनेवाली है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ ही वीर इंडस्ट्री के उन नए चेहरों में शामिल हो चुके हैं, जिन पर आने वाले समय में दर्शकों की खास नजर रहने वाली है।

Exit mobile version