Site icon Dainik Savera Times

वेटरन एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहीं थी बीमार

इंडियन फिल्म की फेमस एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर का 79 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। बता दें के वेटरन एक्ट्रेस काफी समय से बीमार चल रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया था। इस खबर को सुन हर कोई दंग रह गया है और उनके सभी फैंस शौक की लहर में डूबे हैं।

उत्तरा बाओकर के करियर की बात करें तो उन्होंने बहुत सी हिट फिल्मो में काम किया है, जैसे – गोविंद निहलानी की फिल्म ‘तमस’ में अहम रोल निभाने के बाद पांच दशक से ज्यादा के करियर में एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया। इसके इलावा एक्ट्रेस ने मृणाल सेन की फिल्म ‘एक दिन अचानक’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

Exit mobile version