Site icon Dainik Savera Times

दिग्गज टॉलीवुड अभिनेता कैकला सत्यनारायण का 87 वर्ष की आयु में निधन

हैदराबाद: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता कैकला सत्यनारायण का शुक्रवार तड़के यहां फिल्म नगर स्थित उनके आवास पर आयु संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी नागेश्वरम्मा, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार कल हैदराबाद के महाप्रस्थानम में किया जाएगा।

सत्यनारायण का जन्म कौथावरम, कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश में हुआ था और उन्होंने विजयवाड़ा और गुडीवाड़ा में पढाई की। श्री कैकला ने 1959 में फिल्म‘सिपाई कुटुरु’से फिल्म जगत में प्रवेश किया और लगभग छह दशकों के अपने करियर में 770 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने सीनियर एनटीआर के साथ भी काम किया। उन्होंने फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएँ निभाईं, खासकर यम की भूमिका,जो दर्शकों के दिलों में बसी रही। अभिनय के अलावा, उन्होंने अपने घरेलू बैनर रामा फिल्म्स के तहत कई फिल्मों का निर्माण भी किया। सत्यनारायण राजनीति में भी सक्रिय थे और उन्हें 11वीं लोकसभा चुनाव में मछलीपट्टनम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रुप में चुना गया था।

Exit mobile version