Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vettaiyan Worldwide Collection Day 4: वेट्टैयन ने दुनियाभर में मचाई धूम, 4 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

October 14, 2024

Vettaiyan Worldwide Collection Day 4: वेट्टैयन ने दुनियाभर में मचाई धूम, 4 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। जे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। अ

33 साल के बाद साथ नजर आयी अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी

अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है। इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले दिन 31.7 करोड़, दूसरे दिन 24 करोड़ और तीसरे दिन 26.1 करोड़ रूपये की कमाई की है।

फिल्म ने भारतीय बाजार में तीन दिनो में 82 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनो में 82 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की थी। फिल्म ने चौथे दिन 22 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म चार दिनों में भारतीय बाजार में 104 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें