Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान के जवाई में नए साल का जश्न मनाएंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

मुंबई: साल 2023 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, बॉलीवुड के कई सितारे नए साल का जश्न मनाने के लिए हॉलीडे ब्रेक पर जा रहे हैं। बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों राजस्थान के बाली जिले में जवाई लेपर्ड सफारी के लिए रवाना हुए। अपने परिवारों के साथ क्रिसमस मनाने के बाद, कैटविक ने सबसे पहले मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरी। जोधपुर एयरपोर्ट से निकल कर दोनों सड़क मार्ग से सीधे जवाई बांध स्थित रिसोर्ट के लिए निकल पड़े।

जवाई क्षेत्र अधिक तेंदुओं के चलते ज्यादा प्रसिद्ध है। यह अरावली पहाड़ों की रेंज से घिरा हुआ है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी जवाई में अपना जन्मदिन मनाया। इसी साल शादी करने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी पिछले साल इसी डेस्टिनेशन पर वेकेशन मनाया था।विक्की और कैटरीना की बात करें तो दोनों ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में शादी की थी, जिसमें कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे।

Exit mobile version