Dainik Savera Times

Vicky Kaushal ने फिल्म ‘छावा’ की पूरी की शूटिंग, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई:- बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म छावा की शूटिंग पूरी कर ली है। विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘छावा’ का रैपअप हो गया है, जिसकी जानकारी विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दी है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें झमाझम बारिश होती दिखाई दे रही है। बारिश वाले क्लिप के साथ विक्की कौशल ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

वीडियो के साथ कैप्शन में विक्की ने लिखा, छावा की शूटिंग अविश्वसनीय रुप से भावुक और ड्रामाटिक जर्नी बिना कुछ ड्रामा के खत्म नहीं हो सकती थी। मैं इस जर्नी के बारे में बहुत कुछ कहना चाहता हूं, मैं अभी बहुत कम बता पा रहा हूं…हो सकता है कि कुछ दिनो में जब सब कुछ समझ आ जाए। अब मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मेरा दिल कृतज्ञता, प्यार और संतुष्टि से भरा है..इट्स ए रैप!!!’

Exit mobile version