Site icon Dainik Savera Times

फिल्म ‘छावा’ के लिये विक्की कौशल ने 12 किलो वजन बढ़ाया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ के लिये 12 किलो वजन बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि ‘फिल्म छावा की शूटिंग 14 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। विक्की इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी राजे के रोल में नजर आएंगे। फिल्म छावा मराठा शूरवीरों की गाथा है। माना जाता है कि संभाजी राजे ने अपने समय में तकरीबन 210 युद्ध लड़े थे। इसकी शूटिंग शुरू करने से पहले ही विक्की कौशल तलवारबाजी और घुड़सवारी से लेकर ऑस्ट्रेलिया में खास ट्रेनिंग ले चुके हैं। फिल्म छावा के लिए विक्की कौशल ने 10 से 12 किलो वजन बढ़ाया है, जिससे वह संभाजी महाराज की लंबी चौड़ी कद काठी को मैच कर सकें।फिल्म के लिए विक्की ने फिजिकल हेल्थ पर काफी काम किया है।

Exit mobile version