Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विक्की कौशल ने खरीदी नई Lexus LM350h 4S लग्जरी कार, करोड़ों में है कीमत

December 7, 2025

विक्की कौशल ने खरीदी नई Lexus LM350h 4S लग्जरी कार, करोड़ों में है कीमत

ऑटो डेस्क: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने पापा बनने के बाद नई Lexus LM350h 4S लग्जरी कार खरीदी है। इस कार की कीमत 3.20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर गाड़ी में बैठे हुए भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

इंजन

इस गाड़ी में 2.5L का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इनलाइन चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 192 bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क मिलता है। इसके साथ गाड़ी में सीवीटी गियरबॉक्‍स को दिया गया है।

फीचर्स


Lexus LM350h 4S में 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, 48 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले, 23 स्‍पीकर के साथ ऑडियो सिस्‍टम, लेक्‍सस सेफ्टी सिस्‍टम, डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट, स्‍टेयरिंग असिस्‍ट, लेन ट्रेसिंग असिस्‍ट, ऑटोमैटिक हाईबीम, एडेप्‍टिव हाई बीम सिस्‍टम, ब्‍लाइंड स्‍पॉट मॉनिटर, डिजिटल इनसाइड रियर व्‍यू मिरर, सेफ एग्जिट असिस्‍ट, डोर ओपनिंग कंट्रोल और प्री-कॉलिजन सिस्‍टम व्‍हीकल डिटेक्‍शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें