Site icon Dainik Savera Times

विक्की कौशल ने की कैटरीना कैफ की तारीफ, कहा: ‘कैटरीना ने अपनी योग्यता…’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की तारीफ की है। विक्की कौशल ने कैटरीना की तारीफ करते हुये उन्हें काम के मामले में उन्हें ‘बहुत ही प्रैक्टिकल’ बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास कैटरीना की राय को गंभीरता से लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि वो अपने अनुभव से मुझे राय देती हैं। कैटरीना, जो फैक्ट यानी सच हैं, वही कहती है। खासकर तब, जबकि बात उनकी परफॉरमेंस या ट्रेलर की हो।

मैं जानता हूं कि यह उनके अनुभव से आ रहा है और इससे मुझे बहुत मदद मिलती है। जब निर्णय लेने की बात आती है, जब मैं सोच रहा होता हूं कि ये करूं या वो करूं…. वह वास्तव में ऐसी बातें बताएंगी जो मुझे पता है कि यह उनके जिंदगी और करियर के उतार-चढ़ाव, सही निर्णयों और गलतियों के इतने अनुभवों से आ रही हैं।जब उनकी कोई राय होती है तो मुझे पता है कि मुझे उस पर गंभीरता से विचार करना होगा, क्योंकि यह निष्पक्ष है और मुझे सही गाइड करने वाला है।

साथ ही उनकी समझदारी और प्रैक्टिकैलिटी बहुत सराहनीय है। विक्की कौशल ने कहा, कैटरीना ने हेमा मालिनी या रेखा जैसी दिग्गजों की तरह ही अपना दौर बनाया है।मुझे सच में लगता है कि जैसे हेमा मालिनी का दौर था, रेखा का दौर था और मुझे वास्तव में लगता है कि कैटरीना ने अपनी योग्यता के आधार पर उस तरह का मील का पत्थर अपने करियर में हासिल किया है।

Exit mobile version