Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rashmika Mandanna से बोले Vicky Kaushal – ‘महारानी आपका ठीक होना सबसे जरूरी’

February 1, 2025

Rashmika Mandanna से बोले Vicky Kaushal – ‘महारानी आपका ठीक होना सबसे जरूरी’

Rashmika Mandanna: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने प्रमोशनल इवेंट की दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह पैर में फ्रैर के कारण व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं। विक्की कौशल ने इस पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि महारानी का ठीक होना उनके (विक्की) लिए मायने रखता है।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशनल इवेंट की दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में विक्की पैर में फ्रैर के कारण व्हीलचेयर पर बैठी अभिनेत्री के सामने हाथ जोड़कर झुके हुए दिखाई दिए। वहीं, दूसरी तस्वीर में रश्मिका और विक्की दोनों भीड़ को संबोधित करते हुए दिखाई दिए।

तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘‘महाराज। भोसले परिवार का हर पुरुष पहाड़ी तूफान है। विक्की कौशल और राजे के रूप में आप निश्चित रूप से तूफान हैं। आप वाकई हम सभी को बहुत खास महसूस कराते हैं।‘

अभिनेत्री ने लिखा कि हैदराबाद में उनका आना बहुत अच्छा था। मंदाना ने आगे लिखा, ‘‘हैदराबाद में आपका स्वागत करना बहुत अच्छा लगा और अगली बार कृपया मुझे आपको ठीक से होस्ट करने की अनुमति दें। मुझे बहुत खेद है कि मैं प्रमोशन में आपका समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हूं, लेकिन मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।’’

विक्की कौशल ने रश्मिका मंदाना के भाव से भरे पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘महारानी! आपकी रिकवरी या आपका ठीक होना किसी भी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। जल्द मिलते हैं।‘

हैदराबाद में आयोजित ‘छावा’ के एक प्रमोशनल इवेंट में विक्की, रश्मिका की मदद से तेलुगू में दर्शकों का अभिवादन करते नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि हैदराबाद में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। अभिनेत्री को जिम सेशन के दौरान दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गई थी।

‘छावा’ के निर्माताओं ने हाल ही में बहुप्रतीक्षित फिल्म के गाने ‘जाने तू’ को जारी किया। संगीतकार एआर रहमान ने गाने को तैयार किया है और गायक अरिजीत सिंह ने गाया है। इरशाद कामिल ने गाने के बोल लिखे हैं।

‘जाने तू’ गाने में छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और उनकी प}ी महारानी येसुबाई (रश्मिका मंदाना) के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखी। छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें