Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vicky Kaushal ने Instagram पर सेल्फी शेयर करते हुए ‘Sam Bahadur’ की शूटिंग को लेकर साझा की जानकारी

January 13, 2023

Vicky Kaushal ने Instagram पर सेल्फी शेयर करते हुए ‘Sam Bahadur’ की शूटिंग को लेकर साझा की जानकारी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने शुक्रवार को साझा किया कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए ‘शहर नंबर 10’ पहुंच गए हैं। शहर का नाम बताए बगैर विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की और लिखा, ‘‘टचडाउन सिटी नंबर 10…सैम से दोबारा मिलने का समय!’’ तस्वीर में, वह बेसबॉल टोपी और धूप के चश्मे के साथ एक ग्रे स्वेटशर्ट पहने हुए खिड़की से बाहर एक विमान में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू की भूमिका में सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में फातिमा सना शेख भी हैं। ‘सैम बहादुर’ भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन और चार दशकों और कई युद्धों में भारतीय सेना में उनके करियर पर आधारित है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक, रिचर्ड भक्ति क्लेन, साकिब अयूब और कृष्ण कांत सिंह बुंदेला भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें