Site icon Dainik Savera Times

Major Dhyanchand की Biopic में काम करेंगे Vicky Kaushal!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यान चंद सिंह की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं। फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने मेजर ध्यानचंद की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। पहले चर्चा थी कि फिल्म में लीड रोल ईशान खट्टर निभाएंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए विक्की कौशल से बातचीत चल रही है। विक्की कौशल, मेजर ध्यानचंद पर बनने वाली बायोपिक में लीड एक्टर के रोल में नजर आ सकते हैं।

फिल्म निर्माता रानी स्क्रूवाला ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘1500़ गोल, 3 ओलंपिक स्वर्ण पदक और भारत के गौरव की कहानी। हमें #अभिषेक चौबे के साथ अपनी अगली घोषणा करने में बहुत खुशी हो रही है भारत के हॉकी जादूगर #ध्यानचंद पर एक बायोपिक।’

Exit mobile version