Site icon Dainik Savera Times

वर्कआउट करते दिखे विक्की कौशल, पत्नी कैटरीना कैफ ने किया ऐसा कमेंट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की तस्वीर शेयर की है।विक्की कौशल ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में विक्की कौशल जिम में शीशे के सहारे खड़े होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘आप जो महसूस करते हैं उसे देखें, जो आपको करना चाहिए वही करें‘।विक्की कौशल की इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कमेंट करते हुए लिखा‘हम्म, किस बुद्धिमान व्यक्ति ने ऐसा कहा है‘।विक्की कौशल जल्द फिल्म‘सैम बहादुर’में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Exit mobile version