Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन मे 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी होगी विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12 वीं फेल

April 18, 2024

चीन मे 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी होगी विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12 वीं फेल

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल चीन में रिलीज होगी।

विधु विनोद चोपड़ा की लिखी और निर्देशन में बनी 12वीं फेल अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में मनोज शर्मा की मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा, मेधा शंकर की भी अहम भूमिका है। फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। फिल्म 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली पूरी कर इतिहास रच दिया है। यह फिल्म अब चीन में भी रिलीज होगी।

विक्रांत मैसी ने बताया,12वीं फेल अब चीन में भी रिलीज होने जा रही है। वहां हिंदी सिनेमा की बहुत ज्यादा डिमांड है। फिल्म को चीन में करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के चीन में रिलीज होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें यदि मौका मिला तो वे चीन में जाकर फिल्म को प्रमोट करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें