Site icon Dainik Savera Times

नवरात्रि के चौथे दिन Vidya Balan का शाही अंदाज, रॉयल ब्लू साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

एंटरटेनमेंट डेस्क : अभिनेत्री विद्या बालन नवरात्रि के पावन पर्व को बेहद खूबसूरती और शालीनता के साथ मना रही हैं। नवरात्रि के चौथे दिन, जो मां कूष्मांडा को समर्पित है और जिन्हें ऊर्जा, तेज और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, विद्या बालन ने रॉयल ब्लू रंग की साड़ी में अपनी शानदार तस्वीरें साझा कीं। उनका यह लुक भारतीय पारंपरिक परिधानों की खूबसूरती और समृद्ध विरासत को बखूबी दर्शाता है।

साड़ी पर की गई बारीक सुनहरी कढ़ाई, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खूबसूरत ज्वेलरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। रॉयल ब्लू रंग की साड़ी में विद्या बालन बेहद आकर्षक नजर आईं। उनके लुक में सादगी, शाही अंदाज और पारंपरिक खूबसूरती का शानदार मेल देखने को मिला, जिसने नवरात्रि के उत्सवी माहौल को और खास बना दिया।

विद्या बालन का यह खूबसूरत अंदाज और पारंपरिक परिधानों के प्रति उनका लगाव भारतीय संस्कृति और उसके जीवंत रंगों की खूबसूरती को दर्शाता है। वहीं, अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर भी चर्चा में हैं। यह फिल्म कल यानी 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ऑफ-स्क्रीन स्टाइल से विद्या बालन लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती रही हैं और ‘जेलर 2’ में भी कांता के रूप में उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पैठ बना ली है।

Exit mobile version