Site icon Dainik Savera Times

दुनिया के टॉप 10 मार्शल आर्टिस्टों में शामिल होने पर गर्व महसूस करते हैं विद्युत जामवाल

मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल दुनिया के टॉप 10 मार्शल आर्टिस्टों में शामिल होने पर गर्व महसूस करते हैं।विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जहां उनका नाम गुगल सर्च इंजन पर दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्टों में जैकी चैन, जेट ली, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डॉनी येन और टोनी जा जैसे जाने-माने मार्शल आर्टिस्टों के साथ दिखाई दे रहा है।

विद्युत जामवाल ने बताया, मेरे लिए यह हमेशा पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की स्वीकृति है, जो सभी मार्शल आर्ट की जननी है। मुझे सभी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की जननी का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस होता है। यह एक पूर्ण सम्मान है।

 

Exit mobile version