Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vijay Deverakonda ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया

January 16, 2023

Vijay Deverakonda ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।विजय देवरकोंडा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी फिल्म ‘भीडी12’ का पोस्टर शेयर किया है। विजय ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “द स्क्रिप्ट, द टीम, माय नेक्स्ट। जब मैंने यह सुना तो मेरे दिल की कुछ धड़कनें रुक गईं।” इसके अलावा उन्होंने हैशटैग के साथ भीडी12 लिखा है। पोस्टर में विजय देवरकोंडा अंधेरे में खड़े हैं और खाकी वर्दी में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है, जिससे उनका चेहरा उजागर नहीं हो रहा है।गौरतलब है कि इस फिल्म को गौतम तिन्ननुरी ने लिखा है और उन्होंने निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें