Vijay Deverakonda Viral Post : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी एक छोटी फैन के साथ हुई बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता ने बेहद प्यारे अंदाज में जवाब दिया।
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया
दरअसल, फैन ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि अगर वह उनकी बड़ी फैन है तो फिर उन्हें उनकी शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। यह सवाल अभिनेता की हालिया शादी को लेकर था, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।
विजय देवरकोंडा का जवाब हुआ वायरल
इस सवाल का जवाब देते हुए विजय ने दिल जीत लेने वाला रिएक्शन दिया। उन्होंने उस बच्ची को अपने घर पर लंच के लिए आमंत्रित कर लिया। अभिनेता ने कहा कि वह अपना पसंदीदा खाना और मिठाई बता दे, ताकि वही व्यंजन घर पर तैयार कराए जा सकें।
बताया जा रहा है कि अभिनेता ने यह जवाब तेलुगु भाषा में दिया था और बेहद स्नेह के साथ छोटी फैन को घर आने का न्योता दिया। उनका यह जवाब इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इस बातचीत के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से शादी की है। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे। इस समारोह में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और खास दोस्त ही मौजूद थे।
देखें Viral Video:
View this post on Instagram
इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें रश्मिका मंदाना पारंपरिक लाल साड़ी और गहनों में नजर आईं, जबकि विजय देवरकोंडा क्रीम रंग के कुर्ता-धोती में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी और विजय का यह प्यारा जवाब दोनों ही खूब चर्चा में बने हुए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...