Site icon Dainik Savera Times

विजय की रैली में भगदड़… 39 लोगों की दर्दनाक मौत, फिल्मी सितारों ने जताया गहरा दुख

Vijay Rally Stampede: तमिलनाडू के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए। इस हादसे ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया। अब फिल्मी सितारों ने भी इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी हैं।

रजनीकांत और कमल हासन की संवेदना

सुपरस्टार रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “निर्दोष लोगों की मौत की खबर दिल दहला देने वाली है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” इसी तरह अभिनेता और नेता कमल हासन ने भी दुख जताते हुए कहा, “करूर से आ रही खबर दिल दहला देने वाली है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। घायलों को आवश्यक उपचार और राहत प्रदान की जानी चाहिए।”

विशाल और वदिवेलु ने भी जताया शोक

अभिनेता विशाल ने इस हादसे को हृदयविदारक बताते हुए कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। बच्चों समेत इतने सारे लोगों की जान जाना हृदयविदारक है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे और परिवारों को सांत्वना प्रदान करे।” वहीं, अभिनेता वदिवेलु ने कहा, “यह खबर सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। अब एक भी जान नहीं जानी चाहिए।” उनके पोस्ट को सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिली।

सूरी और ओविया ने परिवारों के लिए मदद की गुहार लगाई

अभिनेता सूरी ने लिखा, “करूर में हुई इस हृदयविदारक दुर्घटना ने सभी को अत्यंत दुःख पहुँचाया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले। हम प्रार्थना करते हैं कि अस्पताल में उपचाराधीन लोग ईश्वर की कृपा से शीघ्र स्वस्थ हों। इस दुःख की घड़ी में, हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और मन और कर्म से उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

राहत और सुरक्षा की आवश्यकता

फिल्मी सितारों ने सभी से अपील की है कि इस तरह की भीड़भाड़ वाली घटनाओं में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। जिससे मासूम बच्चों और निर्दोष लोगों की जान जोखिम में नहीं आनी चाहिए। करूर हादसे ने एक बार फिर भीड़ नियंत्रण और कार्यक्रम आयोजन में सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है। अब राज्य सरकार और प्रशासन पर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

Exit mobile version