Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vipul Amritlal Shah ने वीडियो शेयर कर मनाया फोर्स के 13 साल पूरे होने का जश्न

September 30, 2024

Vipul Amritlal Shah ने वीडियो शेयर कर मनाया फोर्स के 13 साल पूरे होने का जश्न

मुंबई: सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह ने जॉन अब्राहम, विद्युत जामवाल और जेनेलिया डिसूजा के लीड रोल्स वाली एक्शन से भरपूर फिल्म फोर्स को प्रेजेंट किया। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर थी और रिलीज होने पर एक अनोखी थ्रिलर के रूप में सामने आई।

निशिकांत कामत द्वारा डायरेक्टेड, फोर्स को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला, सभी ने फिल्म को एक्टिंग, एक्शन सीन्स, म्यूजिक और टेक्निकल पहलुओं की वजह से सराहा। अब, जब फिल्म अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर रही है, तो फिल्म मेकर ने फैंस के लिए एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें एक्शन और रोमांस को फिर से महसूस किया जा सकता है।

ऐसे में, फोर्स के मेकर्स ने फिल्म की 13वीं एनिवर्सरी मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ए.सी.पी. यशवर्धन, जिसका किरदार जॉन अब्राहम ने प्ले किया है, और माया, जो जेनेलिया डिसूजा का किरदार है, के रोमांटिक मोमेंट्स दिखाए गए हैं। साथ ही, फिल्म के एक्शन से भरपूर सीन भी दिखाये गये हैं, जिसमें ए.सी.पी. यशवर्धन और विष्णु रेड्डी ( विद्युत जामवाल द्वारा निभाया गया किरदार) के बीच के इंटेंस क्लैश को भी देखा जा सकता है। ऐसे में फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा करने वाले इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है:

“न भूलने वाले एक्शन और मनोरंजन के 13 साल, फोर्स का जश्न!

#13YearsOfForce

#VipulAmrutlalShah @aashin_shah”

इसके साथ ही, विपुल अमृतलाल शाह ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म फोर्स के साथ एक्शन जॉनर को असल में बदल कर रख दिया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, विद्युत जामवाल और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थे और यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर थी। चाहे दो मजबूत एक्शन हीरोज़ को स्क्रीन पर साथ लाना हो या एक टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस को एक्शन थ्रिलर में कास्ट करना हो, विपुल अमृतलाल शाह ने एक शानदार एंटरटेनर दिया।

जैसी ही ये फिल्म अपनी 13वीं सालगिरह मनाती है, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह अपनी कास्ट के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हैं। फोर्स की 13वीं एनिवर्सरी पर फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह ने कास्ट के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा है, “’फोर्स’ इसलिए खास थी क्योंकि मैं पहली बार जॉन और जेनेलिया के साथ काम कर रहा था और हमने विद्युत को फिल्म में एक नेगेटिव किरदार के रूप में पेश किया था।

लेकिन जब हम उन्हें विलेन के रूप में लॉन्च कर रहे थे, तो हम हमेशा जानते थे कि वह एक हीरो बनने जा रहे हैं और हम अगली फिल्म उन्हें हीरो के रूप में लेकर बनाएंगे और इस तरह ‘कमांडो’ का जन्म हुआ। उन्होंने आगे कहा, ”क्लाइमेक्स में जॉन और विद्युत का एक्शन और बेर बॉडी उनकी लड़ाई आज भी मेरे लिए रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है। यह इंडियन सिनेमा में मेरे द्वारा देखे गए सबसे बेहतरीन सीना में से एक है।

जेनेलिया और जॉन की कमाल की केमिस्ट्री और एक्शन फिल्म में बुनी गई लव स्टोरी इतनी शानदार थी कि इसने सभी की सांसें रोक दीं। इसलिए हर मायने में, जॉन, जेनेलिया और विद्युत ने एक कमाल की तिकड़ी बनाई और इसने ‘फोर्स’ को एक खास फिल्म बना दिया।’30 सितंबर 2011 को रिलीज़ हुई फ़ोर्स को विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। इस फ़िल्म ने अब 13 साल पूरे कर लिए हैं और यह अभी भी बेहतरीन एक्शन थ्रिलर में से एक है। वहीं, विपुल अमृतलाल शाह की अगली फिल्म ‘हिसाब’ की मेकिंग सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें