Site icon Dainik Savera Times

Vir Das ने ‘‘Hey Stranger’ World Tour की शुरुआत की, अल्बर्ट हॉल में खास परफॉर्मेंस का किया ऐलान

‘Hey Stranger’ World Tour

‘Hey Stranger’ World Tour

एंटरटेनमेंट डेस्क: एमी अवॉर्ड विजेता कॉमेडियन वीर दास एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। वे पहली बार लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाले हैं। यह परफॉर्मेंस उनके नए इंटरनेशनल स्टैंड-अप टूर हे स्ट्रेंजर का हिस्सा होगी।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में से एक रॉयल अल्बर्ट हॉल में अब तक कई बड़े और मशहूर कलाकारों ने परफॉर्म किया है। यहां लेड ज़ेपलिन और द बीटल्स जैसे बैंड्स से लेकर एडेल और एरिक क्लैप्टन जैसे बड़े सितारे अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। पिछले कई सालों से यह जगह संगीत, थिएटर और कॉमेडी के बेहतरीन कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है।

हे स्ट्रेंजर टूर के साथ वीर दास एक बार फिर भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी को दुनिया के बड़े मंचों तक ले जा रहे हैं। उनके पिछले टूर भी काफी सफल रहे हैं, जिनमें उन्होंने दुनिया के कई देशों में परफॉर्म किया और कई शो हाउसफुल रहे। रॉयल अल्बर्ट हॉल में होने वाला यह शो उनके करियर का एक बड़ा पड़ाव है और भारतीय कॉमेडी के लिए भी एक खास उपलब्धि माना जा रहा है।

यह परफॉर्मेंस उनके हे स्ट्रेंजर वर्ल्ड टूर का हिस्सा है, जिसके तहत वे कई देशों में जाकर अपने खास अंदाज़ में कॉमेडी और सामाजिक मुद्दों पर बात करेंगे।

इस उपलब्धि पर वीर दास ने कहा, “हर टूर मेरे लिए दुनिया से एक नई बातचीत की तरह होता है, और हे स्ट्रेंजर भी वैसा ही है। रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद खास है। यह एक ऐसा मंच है जहां इतिहास बना है और जहां दुनिया के सबसे बड़े कलाकार परफॉर्म कर चुके हैं। वहां एक भारतीय स्टैंड-अप शो करना मेरे लिए किसी सपने जैसा है और मैं बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं इस खास पल को दर्शकों के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

 

Exit mobile version