Site icon Dainik Savera Times

Virat-Anushka के घर फिर गूंजेगी किलकारी, कपल के Confirm की Pregnancy की खबरें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और डियन क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर पेरेंट्स बनने जा रहे है। बीते कुछ समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन हालही में अनुष्का और विराट की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमे अनुष्का का बेबी बंप दिखाई दे रहा है और इन तमाम अफवाहों के बीच कपल प्रेगनेंसी की खबरों को कन्फर्म करता नजर आया है। फैन्स इस वीडियो को देख काफी एक्साइटिड हो गए हैं और कपल को अभी से ही बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस में क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा संग नजर आ रहे हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं, जिस में काफी हद तक बेबी बंप भी नजर आ रहा है। वहीं जिस तरह से विराट ने उन्हें पकड़ा है और एक्ट्रेस चल रही हैं, उससे इन बातों पर मुहर सी लगती दिख रही है। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले से ही अनुष्का के प्रेग्नेंसी की खबरें सुनने को मिल रही थीं, वहीं इस वीडियो से इस बात की पुष्टि सी होती दिख रही है।

Exit mobile version