Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anushka Sharma के जन्मदिन पर Virat Kohli ने शेयर की शानदार पोस्ट, कहा- ‘माय एवरीथिंग’

May 1, 2023

Anushka Sharma के जन्मदिन पर Virat Kohli ने शेयर की शानदार पोस्ट, कहा- ‘माय एवरीथिंग’

मुंबई: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार को पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।विराट ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की कई तस्वीरें शेयर की और एक प्यारा मैसेज लिखा।उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “अच्छे-बुरे हर समय में और तुम्हारे क्यूट पागलपन से मुझे प्यार है। जन्मदिन मुबारक हो माय एवरीथिंग अनुष्का शर्मा।”

अनुष्का और विराट, जिन्हें उनके फैंस प्यार से ‘विरुष्का’ कहते हैं, 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने पहले बच्चे 2021 में वामिका नाम की एक बेटी का स्वागत किया।वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” में प्रतिष्ठित भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। स्पोर्ट्स बायोपिक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें