Site icon Dainik Savera Times

विशाल भारद्वाज की फिल्म खुफिया पांच अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रर्दिशत होगी

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘खुफिया’ पांच अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रर्दिशत होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।नेटफ्लिक्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक पोस्ट में एक वीडियो के साथ खबर साझा की।
 नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसमें कहा, ‘‘कुछ राज, राज ही रहे तो बेहतर है। लेकिन यह नहीं। आपके लिए पांच अक्टूबर को बेहद ‘खुफिया’ मिशन लेकर आ रहा हूं, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’’  विशाल भारद्वाज द्वारा निíमत और निर्देशित इस फिल्म में तब्बू के साथ-साथ अभिनेता अली फज़ल, वामिका गब्बी, आशीष विद्यार्थी और अज़मेरी हक बधोन भी भूमिका में हैं । ‘‘खुफ़यिा’’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और अमर भूषण के लोकप्रिय जासूसी उपन्यास ‘‘एस्केप टू नो व्हेयर’’ पर आधारित है।
Exit mobile version