Site icon Dainik Savera Times

Vivek Agnihotri की फिल्म ‘The Kashmir Files’ हुई Oscars के लिए शॉर्टलिस्ट, ट्वीट कर दी जानकारी

सुपरहिट डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को भला कौन नहीं जनता, उन्होंने कई हिट फ़िल्में डायरेक्ट की हैं। उन्हीं कुछ हिट फिल्मों में से एक है पिछले साल रिलीज़ हुई ‘द कश्मीर फाइल्स।’ दरअसल, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें इस खबर की जानकारी खुद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ऑफिशियल ट्विटर हैंड में शेयर कर दी है।

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि- बड़ी अनाउंसमेंट, फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2023 की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। ऑस्कर के लिए ये भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं उन सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सिनेमा के लिए ये एक महान वर्ष है.’ इस तरह से अपनी फिल्म की इस बड़ी कामयाबी को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी खुशी जाहिर की है।

सिर्फ यही नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़’ और साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ को भी ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी यूजर्स इस खबर को सुन बेहद खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Exit mobile version