Site icon Dainik Savera Times

VVKWWV Collection Day 7: फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने पहले सप्ताह में की 27 करोड़ की कमाई

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 27 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने पहले दिन 5.5 करोड़, दूसरे दिन 6.9 करोड़, तीसरे दिन 6.4 करोड़, चौथे दिन 2.4 करोड़, पांचवे दिन 2.1 करोड़, छठे दिन 1.9 करोड़ और सातवें दिन 1.82 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो अपने पहले सप्ताह में सात दिनों में 27 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Exit mobile version