Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Wallah Habibi: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का एक और धमाकेदार गाना ‘वल्लाह हबीबी’ हुआ रिलीज

March 13, 2024

Wallah Habibi: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का एक और धमाकेदार गाना ‘वल्लाह हबीबी’ हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का गाना ‘वल्लाह हबीबी’ रिलीज हो गया है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का गाना ‘वल्लाह हबीबी’ रिलीज हो गया है।यह गाना अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया फर्नीचर वाला पर फिल्माया गया है। ‘वल्लाह हबीबी’ गाना विशाल ददलानी, विशाल मिश्रा और दीपाक्षी ने गाया है। म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा हैं।

गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं, वहीं कोरियोग्राफर बॉस्को सीजर हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर,पृथ्वीराज सुकुमारन और अलाया एफ शामिल हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर इस वर्ष 10 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें