Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

वामिका ने ‘जुबली’ में जैज गाने के लिए रेखा और प्रियंका से ली प्रेरणा

April 21, 2023

वामिका ने ‘जुबली’ में जैज गाने के लिए रेखा और प्रियंका से ली प्रेरणा

मुंबई: अभिनेत्री वामिका गब्बी ‘जुबली’ में नीलोफर कुरैशी नाम की अभिनेत्री की भूमिका निभा रहीं हैं। उन्होंने सीरीज के नंबर ‘बाबूजी भोले भाले’ के लिए रेखा और प्रियंका चोपड़ा जोनस से प्रेरणा ली थी।’जुबली’ एक पीरियड ड्रामा है। यह सीरीज 1940 और 1950 के दशक में हिंदी फिल्म उद्योग के सुनहरे दिनों पर आधारित है। उन्होंने फिल्म के लिए ‘बाबूजी भोले भाले’ गाने के साथ जैज में भी हाथ आजमाया।

अभिनेत्री वामिका ने कहा, “जैसा कि हमने फिल्मों में देखा है, एक पीरियड ड्रामा के लिए एक किरदार निभाना बेहद मुश्किल है क्योंकि हम लोगों का कैरिकेचर करते हैं। हालांकि, डांस सीक्वेंस अलग हैं, क्योंकि उनमें बहुत जटिल मूवमेंट और आंख और चेहरे के भाव होते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इसे सही करने के लिए मैंने रेखा जी, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी अभिनेत्रियों को फॉलो किया। और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के गीतों को बार-बार देखा ताकि जोशपूर्ण जैजी नंबर ‘बाबूजी भोले भाले’ की तैयारी की जा सके।विक्रमादित्य मोटवान द्वारा अभिनीत सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। सीरीज में अपारशक्ति खुराना, अदिति राव हैदरी, प्रोसेनजीत चटर्जी, सिद्धांत गुप्ता, नंदीश संधू और राम कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें