Site icon Dainik Savera Times

War 2 vs Coolie: कुली’ ने छोड़ा ‘वॉर 2’ को पीछे, जानें फिल्म की छठे दिन की कलेक्शन

War 2 vs Coolie: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं। एक तरफ थलाइवा रजनीकांत और नागार्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’, वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’। दोनों फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और ओपनिंग के दिन ही जबरदस्त कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया।

‘कुली’ की मजबूत पकड़

लोकश कनगराज के निर्देशन में बनी राजनीतिक ड्रामा ‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन 65 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 54.75 करोड़, शनिवार को 39.5 करोड़ और रविवार को 35.25 करोड़ की कमाई की। हालांकि वीकडेज में गिरावट दर्ज हुई और सोमवार को कमाई घटकर 12 करोड़ रह गई। फिल्म ने छठे दिन (मंगलवार) 8.11 करोड़ कमाए और इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन 214.61 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा 400 करोड़ रुपये पार कर चुका है।

‘वॉर 2’ की रफ्तार सुस्त

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने भी दमदार ओपनिंग की थी। पहले दिन 52 करोड़ और दूसरे दिन 57.35 करोड़ का बिज़नेस किया। हालांकि तीसरे दिन से फिल्म की रफ्तार थमने लगी। छठे दिन फिल्म केवल 7.79 करोड़ रुपये ही कमा सकी। अब तक फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 192.29 करोड़ रुपये रहा है। यानी ‘वॉर 2’ अभी तक 200 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं कर पाई है।

मुकाबले में विजेता कौन?

एक तरफ जहां ‘कुली’ तेजी से 200 करोड़ क्लब में शामिल होकर ग्लोबल स्तर पर धमाल मचा रही है, वहीं ‘वॉर 2’ का कलेक्शन लगातार घटता जा रहा है। शुरुआती दिनों की शानदार ओपनिंग के बाद भी ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म रजनीकांत की ‘कुली’ से पीछे रह गई है।

 

Exit mobile version