Site icon Dainik Savera Times

Jab We Met के लिए Bobby Deol के अपोजिट कास्ट किया गया था: Bhumika Chawla

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला का कहना है कि उन्हें फिल्म जब वी मेट के लिए बॉबी देआल के अपोजिट कास्ट किया गया था। इम्तियाज अली ने शाहिद कपूर और करीना कपूर को लेकर सुपरहिट फिल्म जब वी मेट बनायी थी। भूमिका चावला ने बताया है कि फिल्म जब वी मेट में पहले उन्हें बॉबी देओल के अपोजिट कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया।

भूमिका चावला ने बताया कि ‘एक ही बार मुझे बुरा लगा था, जब मैंने ‘जब वी मेट’ साइन की और नहीं हुई। मैं और बॉबी देओल इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे। तब इसका नाम ट्रेन रखा जाना था। इसके बाद मेरी और शाहिद कपूर की जोड़ी बनी। फिर फिल्म में आयशा टाकिया आईं और फिर लास्ट में इम्तियाज अली ने करीना कपूर को शाहिद कपूर के अपोजिट साइन किया’।

भूमिका चावला ने कहा कि ‘फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती रहती हैं। मुझे बस एक बार बुरा लगा लेकिन फिर में आगे बढ़ गई। मैं अब इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस भी साइन की थी लेकिन ये नहीं बनी।

Exit mobile version