Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ के अभिनेता रियो कपाड़िया का हुआ निधन

September 15, 2023

वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ के अभिनेता रियो कपाड़िया का हुआ निधन

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी के जानेमाने अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। 08 जून 1957 को जन्में रियो कपाड़िया ने अपने सिने करियर में शाहरूख खान, आमिर खान जैसे कई सितारों के साथ काम किया। रिपो कपाड़िया ने हैप्पी न्यू ईयर, मर्दानी, दिल चाहता है, चक दे इंडिया जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। टीवी से भी रियो कपाड़िया जुड़े रहे और उन्होंने यहां भी अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने सपने सुहाने लड़कपन के जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम किया। रियो कपाड़िया अंतिम बार जोया अख्तर की वेबसीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में नजर आए थे। रियो कपाड़िया के परिवार में उनकी पत्नी मारिया और दो बच्चे अमन और वीर हैं। रियो कपाड़िया के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रियो कपाड़िया के निधन की खबर से उनके फैंस भी शॉक्ड हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें