Karan Arjun Re Release : 1995 में राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान और शाहरुख खान की सुपर हिट फिल्म करण-अर्जुन 22 नवंबर को थिएटर्स में दोबारा से रिलीज़ हुई है। बता दें कि राकेश रोशन के डायरेक्शन में 1995 में बनी करण-अर्जुन में ऋतिक रोशन असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि सलमान खान और शाहरुख खान को सेट से बाहर जाने से रोकने के लिए कैसे वह कार की बोनट पर कूद पड़े थे।

वर्ष 1995 में ओरिजनल रिलीज़ हुई थी तब भी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी ठीक उसी तरह जब ये दोबारा से थिएटर में रिलीज की गई तो इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उसी तरह देखी गई। इसी को देखते हुए ऋतिक रोशन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। जो ‘करण-अर्जुन’ के शुटिंग के दौरान ली गई तस्वीरें है। जिसमें ऋतिक रोशन के साथ-साथ सलमान खान, शाहरुख खान कई और लोग नज़र आ रहे हैं।
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए लिखा
मैं करण अर्जुन के साथ एक युवा कबीर की तरह दिख रहा हूं। मुझे याद है कि मिनर्वा रिलीज़ के दिन मुख्य थिएटर था। मैंने और पिताजी के अन्य सहायक अनुराग (सफेद स्वेटशर्ट में दूसरी तस्वीर) ने रिलीज से पहले प्रिंट की जांच की और हम सभी अविश्वसनीय रूप से निराश हुए। प्रिंट गहरा और नीरस लग रहा था। हमने पूरी स्क्रीन धो दी और जैसे ही गंदगी और जमी हुई मैल बड़े वॉशक्लॉथ में घुल गई, हमने मैनेजर को यह कहते हुए सुना, “आज 15 सालों के बाद यह स्क्रीन ढुली है”
एक और मजेदार बात है कि, देर रात भांगड़ा पाले गाने के दौरान, शाहरुख और सलमान की एक बेहद खुश टीम ने कार से सरिस्का छोड़ने और सुबह तक वापस आने का वादा करके दिल्ली जाने का फैसला किया।
मैं स्तब्ध रह गया, और सलमान खान और शाहरुख खान को सेट से बाहर जाने से रोकने के लिए मै कार की बोनट पर कूद पड़ा था. जब में 17 साल की उम्र में सलमान खान और शाहरुख को अभिनय करते देखना मेरे लिए बहुत बड़ी सीख थी। करण अर्जुन एक बार फिर से सिनेमाघरों में चल रही है।
इस फिल्म की बात करे तो ‘करण-अर्जुन’ फिल्म का अलग ही फैन बेस है। इस फिल्म में गाने के साथ लोगों को इसकी डायलॉग तक याद हो गए। आज के यूथ के बीच ये पिक्चर बहुत पॉपुलर है। तभी दोबारा रिलीज़ के पहले ही दिन में 26 लाख की ओपनिंग की।