नई दिल्ली: दिग्गज ग़ज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। पद्म श्री गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरी सिंगिंग इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पंकज उधास एक भारतीय गज़ल गायक थे. उनका जन्म 17 मई 1951 को भारत के गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उन्होंने 1980 में ग़ज़ल एल्बम ‘आहट’ से शुरुआत की और तब से 40 से अधिक एल्बम रिकॉर्ड कर चुके थे। कहा जाता है कि जब राज कपूर ने ये गाना सुना तो वो रो पड़े। दरअसल, दिवंगत सिंगर पंकज उधास के दुनिया भर में कई फैन और फॉलोअर्स हैं।
इन फैन की लिस्ट में उस समय के दिग्गज अभिनेता और शोमैन के रूप में प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक राज कपूर भी पंकज की गायकी के दीवाने हुआ करते थे। एक बार की बात हैं, जब ‘चिट्ठी आई है’ रिकॉर्ड किया गया था। फिल्म ‘नाम’ के मेकर राजेंद्र कुमार ने एक दिन राज कपूर को अपने घर डिनर पर बुलाया। जब राज कपूर घर पहुंचे तो उन्होंने ‘चिट्ठी आई है’ गाना बजा दिया। इस गजल को सुनने के बाद राज कपूर की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने कहा कि यह गाना बहुत हिट होगा और राज कपूर की भविष्यवाणी सच साबित हुई।

