Site icon Dainik Savera Times

‘Dhurandhar: The Revenge’: यामी गौतम क्यों बनीं ‘शाज़िया बानो’? सुपर्ण एस वर्मा ने किया खुलासा

Dhurandhar: The Revenge

Dhurandhar: The Revenge

एंटरटेनमेंट डेस्क: सुपर्ण एस वर्मा के लिए धुरंधर द रिवेंज में यामी गौतम का कैमियो सिर्फ एक झलक नहीं, बल्कि एक छोटा सा सरप्राइज पैकेट निकला। फिल्म वैसे ही अपने ट्विस्ट्स के लिए चर्चा में है, लेकिन दर्शकों की नजर खास तौर पर उस छोटे से सीन पर टिक गई, जहां यामी एक नर्स के किरदार में दिखती हैं। और असली चर्चा का मुद्दा बना उनका नाम शाज़िया बानो।

इस मज़ेदार किस्से को शेयर करते हुए सुपर्ण बोले, आदित्य ने हक़ का कट देखा था। देखने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि उन्होंने एक सरप्राइज शूट किया है। मैंने पूछा क्या, तो बोले – धुरंधर के आखिरी सीन में है। मैंने दोबारा पूछा, “क्या है?” तो बोले, “यामी का कैरेक्टर।” मैंने फिर पूछा, “क्या कैरेक्टर?” तो वो बोले, “अंदाज़ा लगाओ एक नेमप्लेट!” ये सुनकर मैं हंस पड़ा। मैंने मज़ाक में कहा, “क्या वो नर्स बनकर मामा का रोल प्ले कर रही हैं?” इस पर वो खूब हंसे और बोले, “उसका नाम है शाज़िया बानो।”

उन्होंने आगे कहा कि उसी पल उन्हें एहसास हुआ कि दोनों के बीच काम को लेकर एक खास जुड़ाव है। “हम सच में एक-दूसरे के काम की कद्र करते हैं। ये एक बहुत प्यारा और दिल से किया गया जेस्चर था शायद यामी की मेहनत और हक़ में उनके ‘शाज़िया बानो’ वाले किरदार के लिए।”

हक़ को रिलीज़ के बाद जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इंडस्ट्री से कई बड़े नाम सुपर्ण को कॉल और मैसेज करके फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। करण जौहर ने भी फिल्म की सराहना करते हुए उसके निर्देशन और इमोशन्स को संभालने के तरीके को खास बताया।

वहीं सामंथा रुथ प्रभु, अदिति राव हैदरी, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए अपना प्यार जताया।

एक तरफ हक़ दिल जीत रही है, तो दूसरी तरफ धुरंधर द रिवेंज अपना बज़ बना रही है। और इन दोनों के बीच ये छोटा सा डिटेल ‘शाज़िया बानो’ फिल्ममेकर्स के बीच की दोस्ती, इज्जत और दिल से की गई तारीफ का खूबसूरत नमूना बनकर सामने आता है।

Exit mobile version