Site icon Dainik Savera Times

क्या सच में Bigg Boss 16 को जल्द अलविदा कहेंगे अब्दू रोजिक? जानें क्या है पूरा मामला

बिग बॉस 16 के घर में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जिससे फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ खबरों के मुताबिक अब्दू रोजिक के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, सुनने में आया है अब्दू रोजिक शो को अलविदा कहने वाले हैं। हालांकि इस न्यूज में कितनी सच्चाई है इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।

खबरों की माने तो ये भी सुनने को आया है के अब्दू रोजिक 12 जनवरी को बिग बॉस हाउस छोड़ देंगे। इसकी वजह उनके वर्क कमिटमेंट हैं। क्योंकि शो एक्सटेंड हुआ है। अब्दू रोजिक की ये बिग बॉस में आखिरी विदाई होगी। अब्दू को बिग बॉस से लेने कोई स्पेशल आएगा। 19 साल की उम्र में अब्दू रोजिक इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं. तजाकिस्तान का ये सिंगर वर्ल्ड फेमस हो गया है। अब देखना ये होगा के इस खबरों में कितनी सचाई है।

Exit mobile version