Site icon Dainik Savera Times

शानदार वर्ड ऑफ माउथ के साथ, ‘Chandu Champion’ ने दूसरे दिन हासिल की 50% से 55% की बढ़त!

मुंबई: साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन ने अपनी रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जितना शुरू कर दिया है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स द्वारा फिल्म की अनोखी कहानी के साथ-साथ कार्तिक आर्यन के जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए बहुत अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।

पहले दिन 5.40 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने के बाद फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं, जिससे दूसरे दिन कमाई में बड़ा इजाफा होना तय है। स्ट्रांग वर्ड ऑफ माउथ की वजह से चंदू चैंपियन ने अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को अच्छा ग्रोथ देखा है। पहले दिन की तारीफों के बाद फिल्म ने दूसरे दिन बहुत सारे ऑडियंस को अपनी तरफ खींचा है।

फिल्म ने दूसरे दिन के नंबर में 50% से 55% की इंप्रेसिव ग्रोथ दिखाई है और उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन 8 करोड़ से ज्यादा है। एक शानदार ओपनिंग के बाद चंदू चैंपियन अब एक ब्लॉकबस्टर वीकेंड की तरफ आगे बढ़ रही है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है।

Exit mobile version