Site icon Dainik Savera Times

बढ़ती उम्र के साथ, मैं और खूबसूरत महसूस कर रही हूं , Kareena Kapoor ने कही दिल की बात

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री आने के बाद कलाकारों को अपनी फिटनेस से लेकर चेहरे तक का खास ख्याल रखना होता है। वही बढ़ती उम्र के साथ कलाकारों के लिए लगातार फिटनेस और चेहरे की चमक का बनाए रखना आसान नहीं होता है। वही बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का कहना है कि वह खूबसूरती को बहुत ही स्वाभाविक तरीके से देखती है,जैसे-जैसे वक्त के साथ उनमे बदलाव आ रहे है, उसे वह अपना रही है। करीना कपूर बढ़ती उम्र के साथ खुद को अपनाने में यकीन करती हैं। करीना कपूर ने बताया, खूबसूरती देखने वालों की नजरों में होती है।

हर किसी का इसको देखने का एक नजरिया होता है। मैं खूबसूरती को बहुत ही स्वाभाविक तरीके से देखती हूं। जैसे-जैसे वक्त के साथ मुझमें बदलाव आ रहा है, उसे मैं अपना रही हूं। मैंने हमेशा खुद से प्यार किया है, खुद को उम्र के हर पड़ाव पर अपनाया है। आज भी कर रही हूं। जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही है, मैं और खूबसूरत महसूस कर रही हूं। आगे करीना ने बताया कि मेरा ज्यादा समय अपने परिवार और बच्चों के साथ बीतता है। वही हैं, जो मुझे सबसे ज्यादा सुकून पहुंचाते हैं।

Exit mobile version