दीपिका पादुकोण भले ही आज लाखों महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं, लेकिन खुद उन्हें सिनेमा की दमदार महिलाओं ने इस इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित किया था।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अबू धाबी में फोर्ब्स 3050 समिट में शिरकत की, जहां उनकी खूबसूरती और शानदार अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। लेकिन सिर्फ उनकी बेमिसाल मौजूदगी ही नहीं, बल्कि उनकी बातों ने भी लोगों को इंस्पायर किया। दीपिका ने खुलासा किया कि कैसे सिनेमा की महिलाओं ने उन्हें इस इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित किया। वीमेंस डे के मौके पर यह एक बेहतरीन किस्सा है, जो उनकी जर्नी को और भी खास बनाता है।
जब अमेरिकी ब्रॉडकास्टर मीका ब्रजेजिंस्की ने दीपिका पादुकोण से पूछा, “आपको एक्टिंग में आने की प्रेरणा कहां से मिली? आपकी जर्नी कैसे शुरू हुई?” तो दीपिका ने बड़े दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “देखिए मीका, मैंने एक ऐसी फैमिली में बचपन बिताया, जहां चारों तरफ सिर्फ स्पोर्ट्स और एथलीट्स थे। हम ज्यादा फिल्में नहीं देखते थे, लेकिन जब भी साल में कभी-कभार सिनेमा जाते, तो स्क्रीन पर नजर आने वाली जबरदस्त महिलाओं को देखकर मैं इंस्पायर होती थी। तभी से कहीं ना कहीं मेरे दिल में ये एहसास था कि एक दिन मैं भी यही करूंगी।” दीपिका ने आगे बताया, “मुझे नहीं पता था कि ये सब कैसे होगा, लेकिन मैं बस इतना जानती थी कि मेरी जगह वहीं है। मैंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, क्योंकि वही मेरी असली पैशन थी। फिर फराह खान, जो भारत की चुनिंदा फीमेल डायरेक्टर्स में से एक हैं, उन्होंने मुझे डिस्कवर किया और 2007 में मैंने डेब्यू किया। उसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।”
दीपिका की जर्नी के बारे में सुनना वाकई इंस्पायरिंग है। वह सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला की मिसाल भी हैं, जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने मां बनने का खूबसूरत सफर भी अपनाया है और इस नए रोल में भी वह बेहतरिन तरीके से आगे बढ़ रही हैं।
कुछ समय तक वह सिनेमा से दूर रहीं, और हमें उनकी मौजूदगी की कमी साफ महसूस हुई। लेकिन जब वह लौटीं, तो और भी जबरदस्त अंदाज में वापसी की। यह साबित करता है कि उनकी शख्सियत की चमक कभी फीकी नहीं पड़ती।

