Site icon Dainik Savera Times

‘Ram Lakhan’ ने काम करना अविश्वसनीय अनुभव रहा है : Jackie Shroff

Jackie Shroff : बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि सुपरहिट फिल्म राम लखन ने काम करना उनके लिये अविश्वसनीय अनुभव रहा है। सुभाष घई के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म राम लखन 27 जनवरी 1989 में रिलीज हुयी थी।

इस फिल्म में जैकी श्रफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित,डिंपल कपाड़िया, अमरीश पुरी, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, अनुपम खेर और राखी ने अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म राम लखन को प्रदर्शित हुये 36 साल पूरे हो गये हैं। जैकी श्रॉफ ने कहा,यह अविश्वसनीय है कि ‘राम लखन’ ने अपनी रिलीज के 36 साल पूरे कर लिए हैं और यह किसी शानदार अनुभव से कम नहीं है।

सुभाष घई के निर्देशन में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया और बाकी स्टार कास्ट के साथ काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। सेट पर हमने जो रिश्ता बनाया, उसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा और आज तक यह रिश्ता उतना ही मजबूत बना हुआ है। ‘राम लखन’ की शूटिंग की ऊर्जा बेजोड़ थी और मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि फिल्म ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

Exit mobile version