Site icon Dainik Savera Times

‘भूल भुलैया 3’ में Kartik Aaryan के साथ काम करने का अनुभव रहा शानदार : Kabir

मुंबई : कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 इन दिनों बहुत चर्चा है। इस फिल्म में एक साथ कई कलाकार देखने को मिलेंगे। जिसकी इन दिनों शूटिंग पूरी तरह से जारी है। वही अभिनेता कबीर का कहना है कि फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन ,विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की अहम भूमिका होंगी।

इस फिल्म में कबीर भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। कबीर ने भूल भुलैया 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। कबीर ने कहा, भूल भुलैय 3 में काम करना किसी रोमांच से कम नहीं रहा है। हमने फिल्म बनाने में जीजान लगा दी है। मुझे यकीन है कि फिल्म दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ेगी। कार्तिक आर्यन और अनीस बज्मी सर के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। टी-सीरीज़ और सिने1 स्टूडियोज द्वारा निर्मित भूल भुलैया 3 इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version