Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नसीरुद्दीन शाह सर के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है : एक्टर शारिब हाशमी

January 10, 2024

नसीरुद्दीन शाह सर के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है : एक्टर शारिब हाशमी

मुंबई: एक्टर शारिब हाशमी के लिए साल 2023 अफवाह, जरा हटके जरा बचके और तरला जैसी सफल परियोजनाओं की एक सीरीज के साथ खत्म हुआ है। इसी के साथ वो 2024 के लिए कमर कस रहे हैं। प्रमुख फिल्म रिलीज और नई परियोजनाओं के साथ हाशमी की हालिया घोषणा ने पहले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

शारिब हाशमी ने नए साल की शुरूआत में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उल जलूल इश्क’ की घोषणा से दर्शकों और फैन्स को सरप्राइज कर दिया। विभु पुरी द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट में गुलजार और विशाल भारद्वाज जैसे दिग्गजों का भी योगदान है।

ऐसे में लेजेंडरी नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए एक्टर शारिब ने कहा, ‘मैं 2024 के लिए इससे बेहतर शुरूआत की कामना नहीं कर सकता था। आखिरकार, मुझे नसीरुद्दीन शाह सर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें