Site icon Dainik Savera Times

रेखा के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा : Vaibhavi Hankare

Vaibhavi Hankare: स्टार प्लस के शो‘गुम है किसी के प्यार में’में तेजस्वनी का किरदार निभा रही वैभवी हंकारे का कहना है कि इस शो में सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ काम करना उनके लिये किसी सपने के सच होने जैसा है। स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के फैंस के लिए जबरदस्त ट्रीट आने वाला है।ड्रामा, इमोशंस और सस्पेंस से भरी इस नई कहानी में लेजेंडरी रेखा भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

‘गुम है किसी के प्यार में’की नई कहानी में वैभवी हंकारे अब तेजस्विनी के किरदार में नजर आएंगी, और दर्शकों को उनकी परफॉर्मेंस में जबरदस्त इमोशंस और गहराई देखने को मिलेगी। ‘गुम है किसी के प्यार में’में तेजस्विनी का किरदार निभा रहीं वैभवी हंकारे के लिए यह सफर बेहद खास रहा है, खासतौर पर जब उन्हें रेखा के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। अपनी खुशी जाहिर करते हुए वैभवी ने कहा,रेखा जी के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। अपने करियर की शुरुआत में ही यह अनुभव पाना मेरे लिए सम्मान और आभार से भरा पल है। वह ग्रेस, चार्म और टाइमलेस ब्यूटी की मिसाल हैं, और उनके साथ काम करके मैं खुद को बेहद लकी महसूस कर रही हूं।

रेखा जी की परफॉर्मेंस को इतने करीब से देखना और उनके जादुई ऑरा को महसूस करना एक अनमोल अनुभव था, जिसे वह हमेशा याद रखेंगी। हमारे शो को दर्शकों तक पहुंचाने का इससे आइकॉनिक तरीका और कोई नहीं हो सकता था। अब फैंस भी बेसब्री से इस नए चैप्टर को देखने के लिए तैयार हैं! वैभवी ने कहा, गुम है किसी के प्यार में’को रेखा जी जैसी लेजेंडरी आइकॉन द्वारा इंट्रोड्यूस किया जाना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है।

उनकी आवाज़, उनकी मौजूदगी और जिस गरिमा और प्यार के साथ उन्होंने हमारे शो को प्रस्तुत किया, उसने इस पल को वाकई आइकॉनिक बना दिया। यह जानते हुए कि हमारी जर्नी उनकी शुभकामनाओं के साथ शुरू हुई है, मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत और मोटिवेटेड महसूस कर रही हूं। यह एक असाधारण सफर की शुरुआत है, और मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक भी इस इमोशनल और रोमांचक जर्नी का हिस्सा बनकर इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमने इसे बनाने में महसूस किया है।

ये भी पढ़ें :- US-Iran War : ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- होर्मुज की नाकेबंदी जारी रहेगी, अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो हमले फिर से शुरू होंगे

Exit mobile version